Rewa News: रीवा में जंगल से मिले किशोर प्रेमी जोड़े के नरकंकाल, चार महीने से थे गायब

Rewa News: रीवा में जंगल से मिले किशोर प्रेमी जोड़े के नरकंकाल, चार महीने से थे गायब

Rewa News: रीवा में जंगल से मिले किशोर प्रेमी जोड़े के नरकंकाल, चार महीने से थे गायब

Rewa News: रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव से लगे जंगल में बुधवार को प्रेमी जोड़े के नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ दो नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

कपड़ों और सामान से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार दोनों शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुके थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनकी मौत कई महीने पहले हुई होगी। घटनास्थल से मिले कपड़े, जैकेट और अन्य सामान के आधार पर दोनों की पहचान की गई। मृतक किशोर और किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है।

वेलेंटाइन डे से थे दोनों लापता

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों 14 फरवरी 2026 यानी वेलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अचानक जंगल में नरकंकाल मिलने के बाद परिवारों में मातम पसर गया है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फॉरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल से मिले अवशेषों और सामान को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो जैन साध्वियों की मौत, एक गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें