Rewa News: रीवा के चिरहुला में सरपंच पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने महिला पर लगाया जहर देने का आरोप

Rewa News: रीवा के चिरहुला में सरपंच पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने महिला पर लगाया जहर देने का आरोप

Rewa News: रीवा के चिरहुला में सरपंच पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने महिला पर लगाया जहर देने का आरोप

Rewa News: रीवा के चिरहुला क्षेत्र में शुक्रवार को मड़वा गांव की सरपंच के पति ताज मोहम्मद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे किसी काम से चिरहुला पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद दो महिलाओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और हंगामा शुरू हो गया। ताज मोहम्मद की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मौत को सामान्य मानने से इनकार कर दिया है। परिवार का आरोप है कि करीब दो साल पहले भी कुछ महिलाओं ने ऋतुराज पार्क में ताज मोहम्मद के साथ मारपीट की थी। अब उनकी बेटी हीना बानो ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि रानी साकेत ने जहर देकर उनके पिता की हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: पन्ना में सर्राफा व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 पर FIR

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें