Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, सांसद आवास के सामने CNG ट्रक से गैस रिसाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, सांसद आवास के सामने CNG ट्रक से गैस रिसाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sidhi News: सीधी में बड़ा हादसा टला, सांसद आवास के सामने CNG ट्रक से गैस रिसाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sidhi News: सीधी शहर के सबसे व्यस्त इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास के सामने से गुजर रहे एक सीएनजी गैस ट्रक से अचानक गैस लीक होने लगी। तेज आवाज के साथ हो रहे रिसाव ने आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैला दी।

धमाके के डर से भागे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे ट्रक से अचानक तेज आवाज आने लगी। देखते ही देखते इलाके में विस्फोट की आशंका फैल गई। सड़क पर भारी भीड़ और ट्रैफिक होने के कारण लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने भी तुरंत अपनी दुकानें खाली कर दीं।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले इलाके की घेराबंदी की और ट्रक को मुख्य सड़क से हटाकर खुले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही किसी भी चिंगारी या आग की संभावना को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए।

वॉल्व खराब होने से हुआ लीकेज

पुलिस ने मौके पर तकनीकी विशेषज्ञों और मैकेनिक को बुलाया। जांच में सामने आया कि गैस सिलेंडर के वॉल्व में तकनीकी खराबी के कारण रिसाव हो रहा था। काफी मशक्कत के बाद मैकेनिक ने खराबी को ठीक किया और गैस रिसाव पूरी तरह बंद कराया।

समय रहते टला बड़ा हादसा

कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि समय रहते पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के चिरहुला में सरपंच पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने महिला पर लगाया जहर देने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें