MP News: ग्वालियर में दर्दनाक घटना, पत्नी की मौत के 2 दिन बाद पति ने भी लगाई फांसी
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के कुछ ही दिनों के भीतर आत्महत्या कर ली। पहले पत्नी ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी, इसके दो दिन बाद पति ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

25 अप्रैल को हुई थी शादी
मृतक पति का नाम सिद्धार्थ कंदील और पत्नी का नाम ज्योति बताया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 25 अप्रैल को पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
सिर्फ 5 दिन साथ रहे दोनों
बताया जा रहा है कि शादी के बाद सिद्धार्थ और ज्योति केवल पांच दिन ही साथ रह पाए। इसके बाद किसी कारणवश ज्योति अपने मायके चली गई थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत से सदमे में आए सिद्धार्थ ने भी दो दिन बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी हुई है। गोला का मंदिर और मुरार थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
खुशहाल तस्वीरें बनीं दर्दनाक याद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी की तस्वीरें अब लोगों के लिए एक दर्दनाक याद बन गई हैं। तस्वीरों में खुश नजर आ रहा यह जोड़ा कुछ ही दिनों बाद मौत को गले लगा लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : MP News: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में कीमतें 113 रुपए के पार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
