Sidhi News: सीधी के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Sidhi News: सीधी के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Sidhi News: सीधी के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जमोड़ी थाना क्षेत्र के काशीहवा गांव में शनिवार दोपहर एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी।

आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई, जिसकी चिंगारी पास में रखे बांस और सूखे सामान पर गिर गई। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरा कच्चा मकान आग की लपटों में घिर गया।

घर के अंदर फंस गए बच्चे

घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीनों बच्चे मौजूद थे। बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी और जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर गई थी। आग लगने के बाद बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

तीन मासूमों की मौत

मृत बच्चों की पहचान डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य बच्चे के रूप में हुई है। तीनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देरी

स्थानीय स्तर पर अग्निशमन सुविधा नहीं होने के कारण फायर ब्रिगेड को चुरहट से बुलाया गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें : National News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का Insta अकाउंट हैक? वेबसाइट भी डाउन होने का दावा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें