Satna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सतना दौरा, तीन दिवंगतजनों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Satna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। वे रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर में सतना हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रशासन ने उनका स्वागत किया।

तीन दिवंगतजनों के परिवारों से मिले
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के तीन दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
प्रमुख हस्तियों के घर पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री सबसे पहले आरएसएस प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, इसके बाद वे हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी के घर पहुंचे और उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी, फिर वे चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव के निवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रशासन रहा मुस्तैद
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरा कार्यक्रम श्रद्धांजलि और संवेदना पर केंद्रित रहा, सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से सिंगरौली के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के काशीहवा गांव में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
