Sidhi News: सीधी में बेटे ने 5 हजार में दी पिता की सुपारी, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sidhi News: सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या के लिए 5 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

सूखे कुएं में मिला जला शव
19 मई को लापता हुए राजभान अगरिया का शव ग्राम करमाई पड़ोहर टोला के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से बरामद हुआ। शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी, पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और उसके बेटे कमलभान अगरिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई।
5 हजार में तय हुआ हत्या का सौदा
आरोपी बेटे ने अपने परिचित रबी सिंह गोंड को 5 हजार रुपये देकर हत्या की सुपारी दी। योजना के अनुसार 16 मई की रात पीड़ित को घर से बाहर बुलाकर डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
पहचान मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया और आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। ऊपर से झाड़ियां डालकर सबूत छिपाने का प्रयास भी किया गया।
UPI ट्रांजेक्शन से खुला राज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी बेटे ने UPI के जरिए 5 हजार रुपये का भुगतान किया था, जिससे पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया, पुलिस ने इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Satna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सतना दौरा, तीन दिवंगतजनों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
