Rewa News: रीवा में शिक्षक की आत्महत्या की कोशिश से मचा बवाल, ICU में जिंदगी की जंग

Rewa News: रीवा में शिक्षक की आत्महत्या की कोशिश से मचा बवाल, ICU में जिंदगी की जंग

Rewa News: रीवा में शिक्षक की आत्महत्या की कोशिश से मचा बवाल, ICU में जिंदगी की जंग

Rewa News: रीवा में एक सरकारी शिक्षक की आत्महत्या की कोशिश ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय गांधी अस्पताल के ICU में भर्ती शिक्षक अनिल कुमार तिवारी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जबकि उनका परिवार पिछले 48 घंटे से अस्पताल के बाहर अन्न-जल त्यागकर न्याय की मांग कर रहा है। परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना और दबंगई से परेशान होकर शिक्षक ने यह कदम उठाया।

ICU में भर्ती शिक्षक

सीएम राइज स्कूल लालगांव में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार तिवारी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कलाई की नस काटने और जहरीला पदार्थ खाने के कारण जहर पूरे शरीर में फैल चुका है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा है।

पत्नी और बेटी का अल्टीमेटम

शिक्षक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि यदि उनके पति को न्याय नहीं मिला तो वह भूख-प्यास त्यागकर जान दे देंगी। वहीं बेटी प्रिया तिवारी ने साफ कहा कि उनके पिता की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और जरूरत पड़ी तो पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या करेगा, परिजनों के मुताबिक विवाद शिक्षक की जमीन पर लगे एक हरे पेड़ की कटाई से शुरू हुआ। आरोप है कि परमानंद मिश्रा, गीता मिश्रा और पत्रकार निशांत मिश्रा ने बिना अनुमति पेड़ काट दिया। विरोध करने पर शिक्षक के खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया गया और लगातार मानसिक दबाव बनाया गया।

TI और पत्रकार पर गंभीर आरोप

आत्मघाती कदम उठाने से पहले शिक्षक ने पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र शर्मा और पत्रकार निशांत मिश्रा को जिम्मेदार बताया गया है। शिक्षक ने लिखा कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर उनकी 28 साल की ईमानदार नौकरी पर दाग लगाया गया, सुसाइड नोट में शिक्षक ने थाना प्रभारी पर गंभीर टिप्पणी करते हुए लिखा कि उन्हें पुलिस में नहीं बल्कि जल्लाद होना चाहिए था। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और नौकरी खत्म कराने की बात कही जाती थी।

“क्या कार्रवाई हुई?”

परिवार के मुताबिक अस्पताल में होश आने के बाद शिक्षक ने सबसे पहले पूछा कि आरोपियों पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं। जब उन्हें बताया गया कि अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, तो उन्होंने अस्पताल में ही फिर जहरीला पदार्थ खा लिया।

72 घंटे बाद भी FIR नहीं

घटना के 72 घंटे बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं परिवार और शिक्षक संगठन लगातार आरोपियों पर तत्काल FIR और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: करहीबाजार शिविर में सीएम साय ने कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें