MP News: पन्ना में दर्दनाक हादसा: खेत में खुदाई के दौरान धंसा कुआं, 5 मजदूर दबे

MP News: पन्ना में दर्दनाक हादसा: खेत में खुदाई के दौरान धंसा कुआं, 5 मजदूर दबे

MP News: पन्ना में दर्दनाक हादसा: खेत में खुदाई के दौरान धंसा कुआं, 5 मजदूर दबे

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे पांच मजदूर मलबे में दब गए। अब तक तीन मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

सुबह 10 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नयापुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत पर पिछले 10 दिनों से कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए और तभी अचानक कमजोर व गीली मिट्टी भरभराकर ढह गई, मिट्टी धंसते ही कुएं के अंदर मौजूद पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि हादसे को 3 घंटे से ज्यादा हो गए, प्रशासन की तरफ से कोई बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है।

एक ही परिवार के 4 लोग शामिल

हादसे में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल समेत एक अन्य मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, ग्रामीणों ने बिना प्रशासन की मदद का इंतजार किए खुद जेसीबी मशीन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन मजदूरों के शव बाहर निकाले गए, जबकि दो अन्य मजदूरों की तलाश जारी है।

परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक मजदूरों के परिजनों ने सरपंच और जिम्मेदार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कुआं पहले से ही कमजोर और खतरनाक स्थिति में था। पिछले साल की खुदाई और पानी भरने की वजह से मिट्टी कट चुकी थी, परिजनों के मुताबिक, गांव के कई मजदूर वहां काम करने से डर रहे थे, लेकिन ज्यादा मजदूरी का लालच देकर उन्हें काम पर लगाया गया।

500 रुपए दिहाड़ी का लालच

परिजनों ने आरोप लगाया कि सामान्य मजदूरी 350 रुपए प्रतिदिन थी, लेकिन मजदूरों को काम पर बुलाने के लिए 500 रुपए दिहाड़ी देने की बात कही गई। आर्थिक तंगी और मजबूरी के कारण मजदूर वहां काम करने पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए, ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच को पहले से खतरे की जानकारी थी, इसके बावजूद काम बंद नहीं कराया गया।

“3 घंटे तक नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम”

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के तीन घंटे बाद तक भी कोई सरकारी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर मशीनें मंगाकर खुद राहत कार्य शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद सरपंच मौके से फरार हो गया।

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रोते-बिलखते परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : MP News: ‘अपनापन’ में छलका 35 साल का रिश्ता: शिवराज सिंह चौहान ने सुनाए PM मोदी से जुड़े खास अनुभव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें