MP News: ‘अपनापन’ में छलका 35 साल का रिश्ता: शिवराज सिंह चौहान ने सुनाए PM मोदी से जुड़े खास अनुभव
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों को ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नामक पुस्तक में समेटा है। दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में इस पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

1991 से शुरू हुई थी दोस्ती
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनका और पीएम नरेंद्र मोदी का साथ 1991 की ऐतिहासिक एकता यात्रा से शुरू हुआ था। उस समय कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था और लाल चौक पर तिरंगा फहराना बड़ी चुनौती माना जाता था। पीएम नरेंद्र मोदी उस यात्रा के संगठन प्रभारी मंत्री थे और शिवराज सिंह चौहान को केसरिया वाहिनी का संयोजक बनाया गया था, उन्होंने बताया कि आतंकवादी हमलों और तमाम मुश्किलों के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने यात्रा नहीं रुकने दी और आखिरकार श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया।

“मोदी जी सच्चे कर्मयोगी हैं”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पित कर्मयोगी हैं। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों में उन्होंने मोदी को हर पल देशहित के लिए काम करते देखा है, मंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से उन्होंने प्रशासन, नेतृत्व, फैसले लेने की क्षमता और जनता से जुड़ाव की प्रेरणा ली है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी ‘अपनापन’
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह पुस्तक केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणादायक होगी, उन्होंने बताया कि किताब में अनुशासन, समर्पण, राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक सोच जैसे विषयों को खास तौर पर शामिल किया गया है।
समझने वाले नेता थे मोदी
मंत्री शिवराज ने कार्यक्रम में कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि जब लोग मोबाइल और ईमेल को गंभीरता से नहीं लेते थे, तब नरेंद्र मोदी टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की ताकत को समझ चुके थे, उन्होंने कहा कि मोदी जी हमेशा कहते थे कि जनता से सीधे संवाद के लिए सोशल मीडिया बेहद जरूरी है और भविष्य इसी का है।
“काम करो, मैं कंधों पर बिठाकर नचाऊंगा”
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रोचक घटना साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की, तब मोदी ने कहा, “मैं प्रशंसा से खुश नहीं होता, मुझे सिर्फ काम चाहिए। अच्छा काम करो, परिणाम दो… मैं कंधों पर बिठाकर नचाऊंगा।” इस बयान के जरिए मंत्री शिवराज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा परिणाम आधारित राजनीति में विश्वास रखते हैं।
बदली मध्य प्रदेश की तस्वीर
मंत्री शिवराज ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते पीएम नरेंद्र मोदी से उन्होंने कई योजनाओं की प्रेरणा ली। चाहे 24 घंटे बिजली की व्यवस्था हो या नर्मदा के पानी को मालवा और निमाड़ तक पहुंचाने की योजना—इन सभी में पीएम मोदी के विजन की अहम भूमिका रही, उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में जहां मध्य प्रदेश में मुश्किल से 5-6 घंटे बिजली मिलती थी, वहीं बाद में प्रदेश में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था संभव हुई।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में CNG के दाम फिर बढ़े, भोपाल में ₹94.75 प्रति किलो पहुंची कीमत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

