MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG कीमतों पर नजर, जानें आज के गैस रेट

MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG कीमतों पर नजर, जानें आज के गैस रेट

MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG कीमतों पर नजर, जानें आज के गैस रेट

MP News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष का असर लगातार तेल और गैस की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।

पेट्रोल-डीजल में चौथी बार बढ़ोतरी

अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद अब तक चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ने के अगले ही दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 28 से 31 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को भी कीमतें बढ़ाई गईं।

1 मई को सबसे बड़ी बढ़ोतरी

सबसे बड़ा झटका 1 मई को लगा, जब तेल-गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे ₹993 तक का इजाफा कर दिया। इसके बाद कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3000 के पार पहुंच गई।

घरेलू सिलेंडर में सीमित बढ़ोतरी

हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। जंग शुरू होने के बाद 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद अब तक कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।

लोगों के मन में बड़ा सवाल

पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में घरेलू LPG सिलेंडर भी फिर महंगा होगा, तेल कंपनियों की ओर से आज LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें : MP News: MP Police ASI और प्रधान आरक्षक भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, 7 जून से होंगे फिजिकल टेस्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें