MP News: राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
MP News: भोपाल स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (PCC) में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
शासन व्यवस्था की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की स्थिति आजादी से पहले की अंग्रेजी हुकूमत जैसी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे उसी तरह प्रताड़ित किया जाता है जैसे ब्रिटिश शासन के दौरान क्रांतिकारियों को किया जाता था।
दावों को बताया झूठ
कार्यक्रम में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के जीवन और संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने उन दावों को पूरी तरह खारिज किया जिनमें कहा जाता है कि नेहरू के कपड़े धुलने पेरिस भेजे जाते थे, दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू संपन्न परिवार से थे और उनकी शिक्षा विदेश में हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसा त्याग बहुत कम देखने को मिलता है।
सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल है जहां सरकार के खिलाफ बोलने वालों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां लोगों के सामने स्पष्ट हैं और किसी परिचय की जरूरत नहीं है।
सांप्रदायिकता को बताया सबसे बड़ा खतरा
दिग्विजय सिंह ने नेहरू की किताब The Discovery of India का उल्लेख करते हुए कहा कि नेहरू ने सांप्रदायिकता को समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया था, उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है और आज यही देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है।
यह भी पढ़ें : MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG कीमतों पर नजर, जानें आज के गैस रेट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
