CG News: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत, नया हाई-टेक हब बनेगा नवा रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत, नया हाई-टेक हब बनेगा नवा रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत, नया हाई-टेक हब बनेगा नवा रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नवा रायपुर में दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) को मंजूरी मिलने के बाद राज्य अब हाई-टेक उद्योगों के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। यह फैसला राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगा निवेश

यह नया SEZ लगभग 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसे पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक सेमीकंडक्टर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे तकनीकी उद्योगों के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा।

छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट की शुरुआत:सीएम साय बोले- नवा रायपुर को  बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली - First Semiconductor Unit Launch In  Chhattisgarh, Cm ...

पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की तैयारी

यह परियोजना राज्य के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ में पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे राज्य में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों का विस्तार होगा और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे, इस परियोजना से आने वाले पांच वर्षों में लगभग 1300 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ेगा राज्य

नवा रायपुर का यह SEZ छत्तीसगढ़ को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे राज्य के निर्यात में वृद्धि होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की तकनीकी पहचान मजबूत होगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मंजूरी राज्य में निवेश के लिए बने सकारात्मक माहौल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर आधारभूत ढांचे के जरिए छत्तीसगढ़ को भविष्य के उद्योगों का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। नवा रायपुर में इसकी स्थापना छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी, छत्तीसगढ़ को DPIIT की LEADS 2025 रैंकिंग में “हाई परफॉर्मर” का दर्जा मिला है, जो राज्य की बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि राज्य के तेजी से बढ़ते औद्योगिक विकास की पुष्टि करती है।

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, स्क्रैप निस्तारण, भर्ती सुधार और सड़क निर्माण पर अहम निर्णय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें