CG News: CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, स्क्रैप निस्तारण, भर्ती सुधार और सड़क निर्माण पर अहम निर्णय

CG News: CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, स्क्रैप निस्तारण, भर्ती सुधार और सड़क निर्माण पर अहम निर्णय

CG News: CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, स्क्रैप निस्तारण, भर्ती सुधार और सड़क निर्माण पर अहम निर्णय

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

स्क्रैप निस्तारण के लिए MSTC अनुबंध बढ़ा

मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्रियों के निस्तारण के लिए Metal Scrap Trading Corporation Limited के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध की अवधि तीन वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया, सरकार के अनुसार इस फैसले से ई-नीलामी के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी, राजस्व में सुधार होगा और अलग-अलग निविदा प्रक्रिया की आवश्यकता समाप्त होगी।

केबिनेट की बैठक

कर्मचारी चयन मंडल में प्रशासनिक बदलाव

बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए “छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम” में संशोधन किया जाएगा।

सड़क निर्माण ठेकेदारों को राहत

मंत्रिपरिषद ने 1 अप्रैल 2026 के बाद बिटुमिन (डामर) की कीमतों में हुई असाधारण वृद्धि को देखते हुए ठेकेदारों को 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत देने का निर्णय लिया है, सरकार का कहना है कि यह राहत केवल डामर की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए दी गई है, जबकि अन्य निर्माण घटकों पर पूर्व नियम यथावत रहेंगे।

विकास और पारदर्शिता पर फोकस

सरकार ने कहा कि वैश्विक बाजार और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे, इसलिए यह निर्णय विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए लिया गया है, राज्य सरकार का लक्ष्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास कार्यों को समय पर पूरा करना है।

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय और केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की अहम बैठक, औद्योगिक और खनन विकास पर बनी रणनीति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें