CG News: लखपति दीदी की प्रेरणादायक कहानी, समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उमा सिंह

CG News: लखपति दीदी की प्रेरणादायक कहानी, समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उमा सिंह

CG News: लखपति दीदी की प्रेरणादायक कहानी, समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उमा सिंह

CG News: छत्तीसगढ़ में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है।

उमा सिंह बनीं प्रेरणा का स्रोत

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम महाराजगंज की निवासी उमा सिंह आज अपने गांव और आसपास की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वे गुलाब महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं और समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आर्थिक बदलाव की नई शुरुआत हुई, समूह से जुड़ने के बाद उमा सिंह को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोष और बैंक लिंकेज के माध्यम से लगभग 85 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहयोग से उन्होंने कृषि, मत्स्य पालन और छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाया, जिससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित हुए।

खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं लखपति दीदी

मजबूत हुई आय

उमा सिंह ने 2.5 एकड़ भूमि में धान और 1.5 एकड़ में मक्का की खेती की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डबरी में मछली पालन शुरू किया और एक छोटे व्यवसाय के रूप में चना-चाट की दुकान भी संचालित की।
उनकी वार्षिक आय के प्रमुख स्रोत इस प्रकार रहे:
• धान बिक्री से लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये
• मक्का से लगभग 16 हजार रुपये
• मछली पालन से लगभग 20 हजार रुपये
• चना-चाट व्यवसाय से नियमित अतिरिक्त आय

बनीं ‘लखपति दीदी’

विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उमा सिंह ने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है और अब वे अपने गांव में “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जाती हैं। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है, उमा सिंह की सफलता से प्रेरित होकर आसपास के गांवों की कई महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ रही हैं और कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा छोटे व्यवसायों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ रीडेवलपमेंट योजना: अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा आधुनिक विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें