MP News: मऊगंज में दलित युवती से दुष्कर्म और जातिसूचक अपमान, आरोपी गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म और जातिसूचक अपमान का गंभीर मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से लंबे समय से संपर्क में थी पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी साकिर हुसैन पिछले कई महीनों से फोन के माध्यम से उससे संपर्क में था। इसी दौरान 6 मई की रात, जब युवती के माता-पिता घर से बाहर थे, आरोपी उसके घर में घुस आया।
विरोध करने पर मारपीट
पीड़िता के अनुसार, रात करीब 10 बजे आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जातिसूचक गालियां देते हुए दुष्कर्म किया, घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर और सामाजिक दबाव के कारण पीड़िता लगभग 15 दिनों तक चुप रही।
साहस जुटाकर दर्ज कराई शिकायत
बाद में जब आरोपी ने दोबारा फोन कर धमकाया, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार के साथ वह नईगढ़ी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी साकिर हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी गिरफ्तार
एसडीओपी मऊगंज के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नईगढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : MP News: महंगाई भत्ता बढ़ा 60% तक, IAS-IPS अफसरों को बड़ा फायदा, कर्मचारियों को इंतजार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
