MP News: बागेश्वर सरकार का राष्ट्रव्यापी अभियान, 27 जुलाई को देशभर में उठेगी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग
MP News: पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान आगामी 27 जुलाई को भारत के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत ज्ञापन सौंपे जाएंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार तक मांग पहुंचाई जाएगी।

कथा में किया आह्वान
पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों उत्तराखंड स्थित श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं। 21 दिवसीय कठिन साधना पूर्ण करने के बाद उन्होंने श्री सत्यनारायण भगवान की पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ किया। कथा के पहले दिन व्यासपीठ से उन्होंने देशभर के सनातनियों, गौ सेवकों और संत समाज से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
गौशालाओं की व्यवस्था की उठी मांग
बागेश्वर सरकार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाना ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भटक रही गायों को सम्मानपूर्वक गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि अब देश में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और विभिन्न समाजों के लोग भी इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मौलाना मदनी का उल्लेख करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी इस मांग के समर्थन में सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के भैंसरहा गांव में सरकारी हैंडपंप से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
