MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, CBI ने घर का कराया 360 डिग्री स्कैन
MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब हाईटेक तरीके से की जा रही है। बुधवार को CBI की टीम आरोपी गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां पूरे घर का 360 डिग्री स्कैन किया गया। जांच एजेंसी ने 3D स्कैनर की मदद से घर की तस्वीरें लेकर एक डिजिटल मॉडल तैयार करना शुरू किया है। माना जा रहा है कि यह तकनीक घटनास्थल की परिस्थितियों को समझने और जांच को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
जांच एजेंसियों का फोकस
मामले में अब जांच एजेंसियों का फोकस डिजिटल साक्ष्य जुटाने पर है। ट्विशा के परिजनों का दावा है कि मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 लोगों को कॉल किए थे, जिनमें कुछ जज और घर में CCTV लगाने वाले लोग भी शामिल थे। SIT ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टॉवर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र लिखा है। इसके अलावा ट्विशा और समर्थ सिंह के मोबाइल, लैपटॉप और व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी की बढ़ी आशंका
ट्विशा केस में आरोपी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भोपाल कोर्ट ने उम्र के आधार पर उन्हें राहत दी थी, लेकिन ट्विशा के परिजनों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। परिवार का आरोप है कि गंभीर आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद जल्दबाजी में जमानत दी गई थी। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद मामले में जांच और तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; 29 मई से बारिश के आसार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
