MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; 29 मई से बारिश के आसार

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; 29 मई से बारिश के आसार

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; 29 मई से बारिश के आसार

MP News: मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों का तापमान राजस्थान और बुंदेलखंड से भी ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को खजुराहो और नौगांव का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो राजस्थान के जैसलमेर से भी अधिक रहा। पिछले 10 दिनों से ये दोनों इलाके प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश में गर्मी का अटैक, 40 डिग्री सेल्सियस पारा, हीट वेव का  काउंटडाउन शुरु

46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल समेत 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 16 जिलों में तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

29 मई से आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत

नौतपा की शुरुआत 25 मई से मानी जा रही है और इस दौरान तेज गर्मी के साथ कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले तीन दिनों में कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज की

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें