Sidhi News: सीधी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता ने लगाए धमकी और दबाव के आरोप, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Sidhi News: सीधी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता ने लगाए धमकी और दबाव के आरोप, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Sidhi News: सीधी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता ने लगाए धमकी और दबाव के आरोप, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Sidhi News: सीधी जिले के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष और उनके परिजन लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उस पर केस वापस लेने और अदालत में झूठी गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा है। डर के कारण वह पिछले 20 दिनों से घर से बाहर नहीं निकली है। उसका आरोप है कि बाहर निकलने पर आरोपी पक्ष के लोग पीछा करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

घर पर पथराव का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी पक्ष के कुछ लोग बोलेरो वाहन से उसके घर पहुंचे और पथराव किया। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। पीड़िता के मामा ने भी आरोप लगाया कि दो मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं और उनका परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है और परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि यदि पीड़िता या उसके परिवार को कोई डराता-धमकाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जारी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: गंगेव के कैथा गांव में मनरेगा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना काम कराए मजदूरी दिखाकर निकाली राशि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें