Rewa News: गंगेव के कैथा गांव में मनरेगा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना काम कराए मजदूरी दिखाकर निकाली राशि

Rewa News: गंगेव के कैथा गांव में मनरेगा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना काम कराए मजदूरी दिखाकर निकाली राशि

Rewa News: गंगेव के कैथा गांव में मनरेगा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना काम कराए मजदूरी दिखाकर निकाली राशि

Rewa News: रीवा जिले की गंगेव जनपद पंचायत के कैथा गांव में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी कर रोजगार दर्शा दिया गया। शिवानंद द्विवेदी ने शिकायत कर बताया कि उनके खेत में तालाब निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि उनके नाम पर मनरेगा पोर्टल में रोजगार दर्ज कर दिया गया।

20 दिन का रोजगार

जिला पंचायत की जांच में सामने आया कि शिवानंद द्विवेदी का नाम तीन अलग-अलग मस्टर रोल में दर्ज कर उन्हें 20 दिनों तक काम करना दिखाया गया। इतना ही नहीं, उनके जॉब कार्ड पर भुगतान और बकाया राशि भी दर्ज कर दी गई। जांच के दौरान सचिव कोई फोटो, हस्ताक्षरयुक्त मस्टर रोल या मजदूरी संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर कोई निर्माण कार्य भी नहीं पाया गया, फिर भी ऑनलाइन सत्यापन कर दिया गया था।

तीन अधिकारी दोषी

जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत सचिव महेश पटेल, तत्कालीन उपयंत्री प्रवीण पाण्डेय और सहायक यंत्री निखिल मिश्रा को वित्तीय अनियमितता का दोषी माना गया है। 31 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मामले के खुलासे के बाद मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अगले तीन दिन राहत के आसार कम, बूंदाबांदी की संभावना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें