Sidhi News: ‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: 'सीधी मांगे विश्वविद्यालय' अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: ‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: सीधी जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। ‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अमित दुबे को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि जिले में विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

ज्ञापन का वाचन करते छात्र-छात्राएं। - Dainik Bhaskar

150 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है पढ़ाई के लिए

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि सीधी जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगभग 150 किलोमीटर दूर अन्य शहरों और जिलों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है। छात्रों का कहना है कि जिले में विश्वविद्यालय स्थापित होने से हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के शिक्षा स्तर में भी सुधार होगा।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

अभियान के संयोजक इंद्रलाल पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पहले भी कई जनप्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधि संस्थाओं को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सांसद स्तर पर भी यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। नायब तहसीलदार अमित दुबे ने छात्रों का ज्ञापन प्राप्त कर इसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द फैसला नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता ने लगाए धमकी और दबाव के आरोप, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें