Sidhi News: सीधी के कपूरी गांव में ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, बघवार समेत नौ गांव अंधेरे में
Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपूरी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने 33 केवी विद्युत लाइन के मुख्य पोल को टक्कर मार दी। सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में पोल, इंसुलेटर और अन्य विद्युत उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ‘बालाजी’ नामक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जा टकराया। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

नौ गांवों की बिजली बंद
हादसे के बाद बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लाइन के ऑटोमैटिक ट्रिप होने से बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा को देखते हुए बघवार, कपूरी, बुढगौना समेत करीब नौ गांवों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासन ने जारी की अपील
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई सामग्री मंगाकर क्षतिग्रस्त पोल और उपकरणों की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभाली। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे टूटे हुए तारों और क्षतिग्रस्त बिजली पोल के आसपास न जाएं तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: ‘सीधी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सौंपा ज्ञापन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
