Sidhi News: सीधी में पत्नी की हत्या का खुलासा: तेंदूपत्ता तोड़ने के बहाने जंगल ले गया, मारकर गुफा में छिपाया शव

Sidhi News: सीधी में पत्नी की हत्या का खुलासा: तेंदूपत्ता तोड़ने के बहाने जंगल ले गया, मारकर गुफा में छिपाया शव

Sidhi News: सीधी में पत्नी की हत्या का खुलासा: तेंदूपत्ता तोड़ने के बहाने जंगल ले गया, मारकर गुफा में छिपाया शव

Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति बुद्धसेन बैगा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी पत्नी गुड़िया बैगा अक्सर एक ठेकेदार का जिक्र करती थी और उसके साथ रहने की बात कहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था। आरोपी का दावा है कि पत्नी की बातों से वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।

जंगल ले जाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक 10 मई को आरोपी अपनी पत्नी को तेंदूपत्ता तोड़ने के बहाने मान डोंगरी के जंगल ले गया। वहां सुनसान स्थान पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पहले पत्थर से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंधे पर उठाकर पास की एक गुफा तक ले गया। शाम को घर से कंबल लाकर शव को उसमें लपेटा और गुफा के भीतर छिपाकर बाहर से पत्थर लगा दिए, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।

अब तक करता रहा गुमराह

थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी गांव वालों को यह कहकर गुमराह करता रहा कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है। 27 मई को जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर पति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सिरौला पंचायत में विकास कार्य पर विवाद, ग्रामीण बोले- जहां जरूरत वहां नहीं बन रही सड़क

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें