Sidhi News: सीधी के सिरौला पंचायत में विकास कार्य पर विवाद, ग्रामीण बोले- जहां जरूरत वहां नहीं बन रही सड़क

Sidhi News: सीधी के सिरौला पंचायत में विकास कार्य पर विवाद, ग्रामीण बोले- जहां जरूरत वहां नहीं बन रही सड़क

Sidhi News: सीधी के सिरौला पंचायत में विकास कार्य पर विवाद, ग्रामीण बोले- जहां जरूरत वहां नहीं बन रही सड़क

Sidhi News: सीधी जिले की मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौला के ग्राम सिरौली में सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड क्रमांक-14 की आदिवासी बस्ती में करीब 250 लोग निवास करते हैं, लेकिन आज तक वहां आवागमन के लिए उचित सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां सड़क की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां निर्माण नहीं कराया जा रहा, जबकि दूसरी जगह लगभग 300 मीटर लंबी पीसीसी सड़क बनाई जा रही है।

ग्रामीणों और महिलाओं ने रुकवाया निर्माण कार्य

निर्माण कार्य से नाराज ग्रामीणों और आदिवासी महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सड़क का निर्माण ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां अधिक लोगों को लाभ मिले। उन्होंने पंचायत पर जनहित की अनदेखी और मनमाने तरीके से काम कराने का आरोप लगाया है।

पंचायत और अधिकारियों ने दी सफाई

वार्ड पंच श्रीनिवास कुशवाहा ने भी पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामसभा में बेहतर स्थान पर सड़क निर्माण का सुझाव दिया गया था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं सचिव अंबुज द्विवेदी का कहना है कि सड़क निर्माण स्वीकृत एस्टीमेट और नियमों के अनुसार कराया जा रहा है। जनपद पंचायत मझौली की एसडीओ सरिता सिंह ने कहा कि यदि ग्रामीणों को आपत्ति है तो वे कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कपूरी गांव में ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, बघवार समेत नौ गांव अंधेरे में

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें