CG News: बीजापुर के कोण्डापल्ली में बना बेली ब्रिज, विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक
CG News: बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोण्डापल्ली में निर्मित बेली ब्रिज अब क्षेत्र के विकास की नई पहचान बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत इसका निरीक्षण किया और इसे बदलते बस्तर की प्रगति का प्रतीक बताया।

विकास की राह में अहम कड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि ये दूरस्थ क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मुख्यधारा की सुविधाओं से जोड़ने का माध्यम हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, भारतीय सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित यह बेली ब्रिज बीजापुर-पूवर्ती मार्ग परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीक पारंपरिक पुलों की तुलना में कम लागत और कम समय में तैयार होती है, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से कनेक्टिविटी स्थापित की जा सकती है।
बीजापुर में 21 बेली ब्रिज का निर्माण
जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में अब तक 21 बेली ब्रिज बनाए जा चुके हैं। इन पुलों ने दूरस्थ गांवों तक आवागमन को आसान बनाया है और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान की है, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का विकास इन्हीं कर्मठ लोगों के प्रयासों से संभव हो रहा है। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि बेली ब्रिज केवल एक संरचना नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक है। यह बस्तर के उन क्षेत्रों में नई उम्मीद जगा रहा है, जहां कभी पहुंचना भी कठिन था।
यह भी पढ़ें : CG News: सरगुजा में जैविक खेती की मिसाल बने किसान धनेश्वर प्रसाद, नील हरित शैवाल से सुधार रहे मिट्टी की सेहत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
