CG News: सरगुजा में जैविक खेती की मिसाल बने किसान धनेश्वर प्रसाद, नील हरित शैवाल से सुधार रहे मिट्टी की सेहत

CG News: सरगुजा में जैविक खेती की मिसाल बने किसान धनेश्वर प्रसाद, नील हरित शैवाल से सुधार रहे मिट्टी की सेहत

CG News: सरगुजा में जैविक खेती की मिसाल बने किसान धनेश्वर प्रसाद, नील हरित शैवाल से सुधार रहे मिट्टी की सेहत

CG News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लब्जी-नावापारा में किसान धनेश्वर प्रसाद ने खेती में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जैविक कृषि की दिशा अपनाई है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक धनेश्वर प्रसाद अब रासायनिक खादों का उपयोग छोड़कर नील हरित शैवाल आधारित जैविक खेती कर रहे हैं।

मिट्टी की गिरती सेहत ने बदली सोच

किसान धनेश्वर प्रसाद पहले पारंपरिक तरीके से रासायनिक खादों का उपयोग करते थे। लेकिन लगातार बढ़ती खाद की जरूरत और मिट्टी की घटती उर्वरकता ने उन्हें चिंता में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने कृषि विभाग से संपर्क कर मिट्टी परीक्षण कराया, जिसमें नाइट्रोजन की कमी पाई गई, कृषि विस्तार विभाग ने उन्हें मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए नील हरित शैवाल (Blue-Green Algae) के उपयोग की सलाह दी। यह प्राकृतिक माध्यम मिट्टी में नाइट्रोजन की पूर्ति कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने में मदद करता है।

अंबिकापुर : रासायनिक खादों को अलविदा कह नील-हरित शैवाल से खेतों की सेहत  संवार रहे प्रगतिशील किसान धनेश्वर

घर में टैंक बनाकर किया नवाचार

सलाह को अपनाते हुए किसान ने अपने घर के बाड़ी में एक छोटा टैंक बनाकर नील हरित शैवाल का उत्पादन शुरू किया। इससे उन्हें लगभग 25 किलो शैवाल प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसे खेतों में उपयोग किया जाएगा। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ फसल उत्पादन भी बेहतर होने की संभावना है।

स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा

धनेश्वर प्रसाद का कहना है कि जैविक खेती केवल फसल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा का भी साधन है। रासायनिक खादों से होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए जैविक खेती जरूरी है, किसान धनेश्वर प्रसाद अब क्षेत्र के अन्य किसानों को भी जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं तो मिट्टी की सेहत, फसल की गुणवत्ता और पर्यावरण सभी को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर के प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी बने सफलता की मिसाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें