CG News: मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM साय, मत्स्य पालन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

CG News: मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM साय, मत्स्य पालन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

CG News: मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM साय, मत्स्य पालन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा संघ के विधानसभा पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के अनुरूप समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हसदेव-बांगो जलाशय में 37 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना से मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दुधवा जलाशय में वैज्ञानिक पद्धति से तिलापिया और पंगास मछली पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय –  Sunday Campus

मछुआरों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का बीमा

उन्होंने कहा कि मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालकों को राज्योत्सव में बिलासा देवी केंवट सम्मान से सम्मानित किया जाता है, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गंगरेल डूबान क्षेत्र समिति को ठेका व्यवस्था समाप्त कर दोबारा मत्स्य पालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सुशासन तिहार के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अब तक 31 जिलों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया है। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नशामुक्ति और शिक्षा पर दिया जोर

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने समाज के लोगों से नशामुक्ति का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, कार्यक्रम को राष्ट्रीय मछुआरा संघ की अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर, महासचिव ओमप्रकाश धीवर, नंद कुमार सिंह धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में CM साय ने कराया स्वर्ण प्राशन संस्कार, बोले- आयुर्वेदिक परंपराएं बच्चों के विकास की मजबूत नींव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें