CG News: धमतरी में CM साय ने कराया स्वर्ण प्राशन संस्कार, बोले- आयुर्वेदिक परंपराएं बच्चों के विकास की मजबूत नींव
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने समाज द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी और जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया तथा समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया।
बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन संस्कार
अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराकर स्वस्थ, सशक्त और संस्कारित जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक संस्कारों की समृद्ध परंपरा रही है, जिनमें स्वर्ण प्राशन का विशेष स्थान है।
आयुर्वेद में स्वर्ण प्राशन का विशेष महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार स्वर्ण प्राशन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक माना जाता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली आज भी स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में प्रासंगिक और उपयोगी है, विशेषज्ञों के मुताबिक स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद के प्रमुख बाल संस्कारों में से एक है। जिस तरह आधुनिक चिकित्सा पद्धति में टीकाकरण के जरिए बच्चों की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाई जाती है, उसी तरह आयुर्वेद में स्वर्ण प्राशन को स्वास्थ्य संवर्धन की पारंपरिक प्रक्रिया माना गया है।
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की, कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर समेत अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होगी: CM साय, सुपेबेड़ा की जल समस्या के समाधान को 7 करोड़ मंजूर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
