CG News: ‘पहाड़ी मैना’ बना राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का मस्कट, CM साय ने किया विमोचन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का माध्यम
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगी।
12 से 14 जून तक सेंध लेक में होगा आयोजन
36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ और छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, कायाकिंग-केनोईंग एक प्रतिष्ठित ओलम्पिक खेल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राजधानी में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी को प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
राज्य की पहचान बनेगी ‘पहाड़ी मैना’
प्रतियोगिता के मस्कट के रूप में चुनी गई ‘पहाड़ी मैना’ छत्तीसगढ़ की जैव विविधता, प्राकृतिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह मस्कट खेल भावना के साथ-साथ राज्य की विशिष्ट पहचान को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा, मस्कट विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय कायाकिंग-केनोईंग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित खेल संघों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM साय, मत्स्य पालन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
