CG News: महासमुंद की पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
CG News: महासमुंद जिले के ग्राम मोंगरा की रहने वाली पुष्पा साहू का परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण परिवार पक्का मकान बनाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहा था। हर मौसम उनके लिए नई चुनौतियां लेकर आता था।
हर बारिश बन जाती थी बड़ी परेशानी
बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। घर के सामान को बचाने से लेकर बच्चों की सुरक्षा तक, हर साल कई समस्याएं खड़ी हो जाती थीं। खपरैल की मरम्मत पर होने वाला खर्च भी परिवार की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डालता था, वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पुष्पा साहू का आवास स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत प्राप्त 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि से उनके पक्के मकान का निर्माण शुरू हुआ और जल्द ही उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया।

अब मिल रही है सुरक्षा और सुकून
नए पक्के घर के निर्माण के बाद परिवार को बारिश, आंधी और खराब मौसम की चिंताओं से मुक्ति मिल गई है। अब उन्हें हर साल घर की मरम्मत कराने की जरूरत नहीं पड़ती और पूरा परिवार सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर रहा है, पुष्पा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नया जीवन और नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि जो सपना कभी अधूरा लगता था, वह आज साकार हो चुका है।
गरीब परिवारों के लिए बदलाव की मिसाल
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह लाखों गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अवसर प्रदान कर रही है। पुष्पा साहू की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जब सही लोगों तक पहुंचता है, तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हो जाता है।
यह भी पढ़ें : CG News: ‘पहाड़ी मैना’ बना राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का मस्कट, CM साय ने किया विमोचन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
