MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भूकंप के हल्के झटके, केसला ब्लॉक में 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा में सोमवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
भूकंप की तीव्रता और समय
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। यह झटके 8 जून 2026 को रात 9:38–9:39 बजे के बीच महसूस किए गए, भूकंप का केंद्र अक्षांश 22.367° N और देशांतर 77.688° E पर लगभग 10 किलोमीटर गहराई में स्थित बताया गया है।
ग्रामीणों ने बताया अनुभव
ग्राम चिचवानी से करीब 2 किलोमीटर दूर छीतापुरा क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए। जनपद पंचायत सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया कि वह उस समय छत पर थे, जब अचानक हल्का कंपन महसूस हुआ और ऐसा लगा जैसे घर हिल गया हो।
विशेषज्ञों की राय
जानकारों के अनुसार 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है। इसमें आमतौर पर बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती, लेकिन झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं, एसडीएम निलेश शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और संबंधित विभागों से इसकी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, झटकों के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा भूकंप के कारणों और प्रभावों की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: BAAP विधायक कमलेश्वर डोडियार को लेकर सस्पेंस, फोन बंद और फेसबुक पोस्ट से बढ़ी चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
