Sidhi News: सीधी में भंवरसेन पहाड़ी जाने का रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Sidhi News: सीधी में भंवरसेन पहाड़ी जाने का रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Sidhi News: सीधी में भंवरसेन पहाड़ी जाने का रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र स्थित भंवरसेन पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते को प्रशासन ने बंद कर दिया है. काली माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया. बुधवार को पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से मार्ग बंद कराया.

भंवरसेन पहाड़ी पर काली माता मंदिर जाने वाला रास्ता बंद कराया।

संकरे रास्ते पर दुर्घटना की आशंका

भंवरसेन पहाड़ी पर दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे थे. पहाड़ी तक जाने वाला रास्ता संकरा और जोखिम भरा बताया गया है. ऐसे में लोगों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटना होने की आशंका थी. इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन श्रद्धालुओं को पहाड़ी की ओर जाने से रोकने का निर्णय लिया, रामपुर नैकिन के तहसीलदार आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान रास्ते की स्थिति और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मार्ग बंद कराने की कार्रवाई की गई. इस काम में वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया.

श्रद्धालुओं को पहाड़ी की ओर जाने से रोकती पुलिस।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 18 पुलिसकर्मी तैनात

मार्ग बंद कराने के दौरान रामपुर नैकिन थाना और खड्डी चौकी की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही. श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. पहाड़ी के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर आवागमन पर निगरानी रखी जा रही है, प्रशासन के अनुसार, संकरे रास्ते पर भीड़ बढ़ने से संभावित हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. फिलहाल भंवरसेन पहाड़ी जाने वाला मार्ग बंद रखा गया है. पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सिहावल में नाले किनारे मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें