MP News: मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाणा की रिटायरमेंट तारीख तय, 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त

MP News: मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाणा की रिटायरमेंट तारीख तय, 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त

MP News: मध्यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाणा की रिटायरमेंट तारीख तय, 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त

MP News: मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. गृह विभाग ने उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तय करते हुए आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं को भी दिशा मिल गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नए डीजीपी 1 दिसंबर को पदभार संभालेंगे.

DGP Makwana will retire on November 30.

दो साल के कार्यकाल को लेकर उठा था सवाल

कैलाश मकवाणा ने 2 दिसंबर 2024 को डीजीपी का पदभार संभाला था. इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो साल पूरा होना चाहिए, इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति 2 दिसंबर 2026 को तय की जाए. इस प्रस्ताव के बाद रिटायरमेंट की तारीख को लेकर प्रशासनिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बन गई थी.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जारी हुआ आदेश

डीजीपी की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा था. दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के बाद 30 नवंबर को ही मकवाणा की सेवानिवृत्ति तय करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद बुधवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया. इस फैसले से नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए समय-सीमा भी स्पष्ट हो गई है, मध्यप्रदेश सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे हैं. आयोग की ओर से इनमें से तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा. इसके बाद सरकार पैनल में शामिल अधिकारियों में से नए डीजीपी का चयन करेगी.

वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा के नाम चर्चा में

नए डीजीपी के संभावित दावेदारों में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम चर्चा में हैं. खबर के मुताबिक, मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति का असर संभावित दावेदारों की पात्रता पर भी पड़ सकता था. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज श्रीवास्तव का नाम भी संभावित पैनल के संदर्भ में सामने आया है. हालांकि, नए डीजीपी के नाम पर अंतिम फैसला चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो में टिकट लेना होगा आसान, 30 अक्टूबर से शुरू होंगी वेंडिंग मशीनें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें