Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर वाटर कैनन का इस्तेमाल

Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर वाटर कैनन का इस्तेमाल

Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर वाटर कैनन का इस्तेमाल

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बुधवार को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में इलाज, साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

युवक कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

युवक कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च कलेक्ट्रेट चौराहे तक पहुंचा. करुण सिंह के मुताबिक, प्रदर्शन में करीब दो हजार कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन को देखते हुए जमोड़ी, कोतवाली और बहरी समेत कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी. मौके पर 80 से अधिक पुलिसकर्मी व्यवस्था संभाल रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्व अभिषेक परमार और करुण सिंह ने किया, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद की स्थिति बनी. अभिषेक परमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं. वहीं, डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने वाटर कैनन के इस्तेमाल की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने किसी के घायल होने से इनकार किया.

कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर होमगार्ड कार्यालय ले जाया गया. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया था. वहीं, युवक कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, युवक कांग्रेस नेता अभिषेक परमार ने जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, गंदगी और डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है. प्रदर्शन के जरिए युवक कांग्रेस ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में भंवरसेन पहाड़ी जाने का रास्ता बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें