Rewa News: रीवा के इटमा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय फिसला पैर, प्रयागराज के युवक की मौत

Rewa News: रीवा के इटमा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय फिसला पैर, प्रयागराज के युवक की मौत

Rewa News: रीवा के इटमा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय फिसला पैर, प्रयागराज के युवक की मौत

Rewa News: रीवा जिले के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद तनवीर की झरने में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और रील बनाने के दौरान यह हादसा हुआ।

रील बनाते समय बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद तनवीर अपने दोस्त और मामा के बेटे के साथ पूर्वा क्षेत्र स्थित इटमा वाटरफॉल घूमने पहुंचा था। शाम करीब 5 बजे वह झरने के भीतर एक पत्थर पर खड़े होकर फोटो और वीडियो बनवा रहा था। इसी दौरान फिसलन भरे पत्थर पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

तेज बहाव में बह गया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तनवीर के पानी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन झरने के तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की चेतावनी फिर हुई सच साबित

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह फिसलन भरे पत्थर पर पैर फिसलना सामने आया है। प्रशासन लगातार पर्यटकों को बरसात और जलस्तर बढ़ने के दौरान झरनों के खतरनाक हिस्सों में न जाने की सलाह देता रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर रील और फोटो शूट करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भूकंप के हल्के झटके, केसला ब्लॉक में 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें