CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री साय ने पत्र लिखकर जताया आभार
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक बढ़त
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि विशेष केंद्रीय सहायता, सुरक्षा संबंधी योजनाओं, आधुनिक हथियारों, एयर सपोर्ट और जंगल वारफेयर प्रशिक्षण जैसी पहलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को मजबूत किया है। इससे राज्य को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिली है, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हजारों किलोमीटर सड़कें और दर्जनों पुलों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों और कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने प्रदेश के दूरस्थ इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

किसानों, गरीबों और महिलाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिला है। महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक विकास को भी बल मिला है, पत्र में आदिवासी समुदायों के लिए संचालित योजनाओं, वन अधिकार पत्र वितरण, पीएम जनमन योजना और जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों ने आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है।
डिजिटल, स्वास्थ्य और कौशल विकास में प्रगति
मुख्यमंत्री ने डिजिटल कनेक्टिविटी, आयुष्मान भारत, कौशल विकास, खेल, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों ने छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता और आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में केंद्र सरकार का सहयोग और मार्गदर्शन आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: कौशल विकास के जरिए युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार, राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता: गणेश शंकर मिश्रा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
