MP News: राष्ट्रपति भवन कूच कर रहे एमपी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली पुलिस ने रोका, उमंग सिंघार भी हिरासत में

MP News: राष्ट्रपति भवन कूच कर रहे एमपी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली पुलिस ने रोका, उमंग सिंघार भी हिरासत में

MP News: राष्ट्रपति भवन कूच कर रहे एमपी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली पुलिस ने रोका, उमंग सिंघार भी हिरासत में

MP News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब मध्य प्रदेश कांग्रेस के 61 विधायक राष्ट्रपति भवन की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया।

MP Congress MLAs arrested in Delhi Rashtrapati Bhavan Meenakshi Natarajan nomination Rajya Sabha Elections

क्यों हुआ प्रदर्शन?

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से जुड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि उनकी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया, इसी फैसले के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया और बाद में राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश की।

उमंग सिंघार और जीतू पटवारी भी हिरासत में

इस प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सभी नेताओं को रोक दिया और बाद में वैन में बैठाकर थाने ले जाया गया।

पुलिस से हुई बहस और तनाव

राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने जब बैरिकेडिंग की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया, कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

यह भी पढ़ें : MP News: जनसंख्या नियंत्रण पर पूर्व IAS नियाज खान का बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें