CG News: डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में बोले राज्यपाल रमेन डेका, फिल्मों को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

CG News: डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में बोले राज्यपाल रमेन डेका, फिल्मों को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

CG News: डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में बोले राज्यपाल रमेन डेका, फिल्मों को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

CG News: रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को दिशा देने और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम हैं।

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका – CGNH : Chhattisgarh  News Hub

फिल्मों की जिम्मेदारी सिर्फ मनोरंजन नहीं

रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सिनेमा और डॉक्यूमेंट्री समाज को जागरूक करने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक सुधार तक कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं और आज भी ऐसी फिल्मों की जरूरत बनी हुई है जो समाज को सकारात्मक संदेश दें।

राज्यपाल श्री रमेन डेका रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम एवं संस्कृति  विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ...

बस्तर की संस्कृति को बढ़ावा

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ उल्लेखनीय सफलता मिली है। अब समय आ गया है कि फिल्म निर्माता बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया के सामने लाएं, जिससे क्षेत्र की सकारात्मक पहचान मजबूत हो सके।

राज्यपाल श्री रमेन डेका रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम एवं संस्कृति  विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ...

लोककला और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

राज्यपाल ने कहा कि लोककला, लोकगीत, जनजातीय परंपराएं और पर्व-त्योहार हमारी अमूल्य धरोहर हैं। डॉक्यूमेंट्री फिल्में इन विरासतों को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से सांस्कृतिक संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम एवं संस्कृति  विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ...

मोबाइल की लत पर जताई चिंता

अपने संबोधन में राज्यपाल ने बच्चों और युवाओं में बढ़ती मोबाइल निर्भरता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोबाइल के कारण बच्चे खेल मैदानों और रचनात्मक गतिविधियों से दूर हो रहे हैं। कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं को नई पीढ़ी को संगीत, नृत्य, नाटक और कला जैसी गतिविधियों से जोड़ने के लिए आगे आना चाहिए, समारोह में “छत्तीसगढ़ के भीम दाऊ चिंताराम”, “हैप्पी बर्थडे” और “स्क्रीन” जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़े कलाकार, निर्माता, निर्देशक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 नौकरियों का रास्ता साफ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें