Sidhi News: महिला ने खुद जहर खाने के बाद डेढ़ साल के बेटे को भी खिलाया, गंभीर हालत में रीवा रेफर
Sidhi News: सीधी जिले के उपनी गांव में रविवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई. यहां एक महिला ने कथित तौर पर पहले खुद जहर खाया और फिर अपने डेढ़ साल के बेटे को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया. मां और बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
पति ने घरेलू विवाद को बताया घटना की वजह
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान अन्नपूर्णा सिंह (28) और उसके डेढ़ साल के बेटे की पहचान आयुष सिंह के रूप में हुई है. महिला के पति मनीष सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई और अन्नपूर्णा के जेठ आनंद सिंह आए दिन गाली-गलौज करते थे. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था और मारपीट भी की जाती थी. पति का दावा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया और बच्चे को भी जहर खिला दिया.
गांव के लोगों को भी विवाद की जानकारी थी
मनीष सिंह के मुताबिक, परिवार में चल रहे विवाद की जानकारी गांव के लोगों को भी दी गई थी. उनका कहना है कि इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पति की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी, बताया गया है कि अन्नपूर्णा अपने पति और दो बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी. परिवार में सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके बच्चे भी साथ रहते थे. महिला के दो बेटों में बड़ा बेटा चार साल का है, जबकि छोटा बेटा आयुष डेढ़ साल का है. आरोप है कि महिला ने अपने छोटे बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया.
बच्चे को रीवा किया गया रेफर
घटना के बाद मां और बच्चे की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया. वहीं, महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस रविवार रात करीब 10:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, घरेलू विवाद और पति की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: कृषि लोकोत्सव की व्यवस्थाओं पर विधायक रीति पाठक नाराज, अधिकारियों की गैरमौजूदगी और ध्वजारोहण नहीं होने पर उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










