MP News: इंदौर–एदलाबाद नेशनल हाईवे पर नया ब्रिज धंसा, भारतमाला परियोजना की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

MP News: इंदौर–एदलाबाद नेशनल हाईवे पर नया ब्रिज धंसा, भारतमाला परियोजना की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

MP News: इंदौर–एदलाबाद नेशनल हाईवे पर नया ब्रिज धंसा, भारतमाला परियोजना की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बासवां गांव के पास खिरकिया नदी पर इंदौर–एदलाबाद नेशनल हाईवे (भारतमाला परियोजना) के तहत बना नया ब्रिज धंस गया। यह ब्रिज करीब दो महीने पहले ही तैयार हुआ था और अभी इस पर यातायात शुरू भी नहीं हुआ था। घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

203 किलोमीटर के निर्माण की कुल लागत 3900 करोड़ रुपए हैं।

निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, ब्रिज की स्लैब में 10 एमएम सरिये का इस्तेमाल किया गया है, वह भी केवल दो लेयर में। वहीं कंक्रीट की मोटाई करीब 4 इंच बताई जा रही है, जिसे विशेषज्ञ बेहद कमजोर संरचना मान रहे हैं। ऐसे में यदि भारी वाहन गुजरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मरम्मत के नाम पर लीपापोती का आरोप

ब्रिज धंसने के बाद ठेकेदार की टीम पर खामियों को छिपाने का आरोप लगा है। मौके पर पहले बोरियां (बारदान) बिछाई गईं और फिर ऊपर मिट्टी डालकर क्षेत्र को ढक दिया गया। इसके बाद पत्थरों का ढेर लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि आवाजाही रोकी जा सके और स्थिति छुपाई जा सके, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का वीडियो बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं, जिससे सरकारी परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ब्रिज की स्लैब बनाने में महज 10 एमएम (10 MM) मोटाई के सरिये का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोजेक्ट और लागत का बड़ा नेटवर्क

इंदौर–एदलाबाद हाईवे कुल 203 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3900 करोड़ रुपये है। इसके तहत धनगांव–बलवाड़ा 40 किलोमीटर हिस्से की लागत 1001.69 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें नर्मदा नदी पर 12.75 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी शामिल है, इस परियोजना का ठेका जीएचवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जिसने आगे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर अलग-अलग कंपनियों को काम सौंपा। इसमें नागपुर की केदारेश्वर कंपनी और मंगलम बिल्डकॉन जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो विभिन्न हिस्सों का निर्माण कर रही हैं।

NHAI और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

इस परियोजना की निगरानी पहले NHAI इंदौर यूनिट के पास थी, लेकिन अब इसे खंडवा यूनिट को सौंप दिया गया है। अधिकारी इस मामले पर स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि यह मामला एक ओवरलोड वाहन और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुआ नुकसान है, जिसकी मरम्मत जारी है।

जांच और सवाल बरकरार

हालांकि, स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवाल और वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों और विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह गुणवत्ता की समस्या है, तो यह केवल एक ब्रिज नहीं बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर तेज, 28 जिलों में असर, कई जगह ऑरेंज अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें