Rewa News: मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 बोतल नशीली कफ सीरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 बोतल नशीली कफ सीरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 बोतल नशीली कफ सीरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली कफ सीरप की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 39 बोतल अवैध नशीली कफ सीरप बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार 939 रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 9 निवासी शुभम वर्मा सफेद प्लास्टिक की बोरी मंा नशीली कफ सीरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी बोरी से 39 नग ओनरेक्स कफ सीरप बरामद की गई।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम वर्मा (29), पिता राजकुमार वर्मा, निवासी बस स्टैंड मनगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार बाइक खदान में गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें