MP News : ओंकारेश्वर में रक्तदान पर VIP दर्शन की सुविधा, अब प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लागू हो सकती है योजना
MP News : मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी VIP दर्शन योजना सफल रही है इस पहल से ब्लड बैंकों में रक्त संग्रह बढ़ा है योजना के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए सरकार आब इसे राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने की तैयारी कर रही है.
रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को मिल रही VIP दर्शन की सुविधा
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं को रक्तदान के बदले VIP दर्शन की सुविधा दी जा रही है. योजना के तहत पत्र व्यक्ति रक्तदान करने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं, जिसके आधार पर उन्हें बिना लंबी कतार में लगे मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिलता है. इस पहल का उद्देश्य लोगों को सविच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है.
योजना से बढ़ा रक्त संग्रह, दूसरे जिलों को भी मिल रहा लाभ
योजना शुरू होने के बाद ब्लड बैंक में रक्त संग्रह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जरूरत से अधिक रक्त उपलब्ध होने पर आसपास के जिलों को भी रक्त की यूनिट भेजी जा रही हैं। इससे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और ब्लड बैंकों पर दबाव भी कम हुआ है।
अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस मॉडल को सफल मान रहे हैं इसी वजह से अब प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी इस तरह की व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है . अधिकारियों का मानना है कि आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने वाली ऐसी पहल से रक्तदान के प्रति लोगों की भागीदारी और जागरूकता दोनों बढ़ेगी.
यह भी पढ़े: CG News: विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |


