CG News: निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव की बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर मंथन
CG News: छत्तीसगढ़ में निवेश को प्रोत्साहित करने और सरकारी सेवाओं को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकासशील ने की. इस दौरान प्रस्तावित ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों और नई नियामकीय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.
कारोबार से जुड़ी प्रक्रियाओं को बनाया जाएगा आसान
बैठक में उद्योगों से संबंधित अनुमति और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने निवेशकों के लिए बेहतर कारोबारी वातावरण तैयार करने और सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार किया.

डिजिटल प्लेटफॉर्म को मिलेगा और मजबूत स्वरूप
राज्य में विकसित किए जा रहे निवेश प्रबंधन प्लेटफॉर्म को और अधिक प्रभावी बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई. विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक डिजिटल प्रणाली से जोड़कर निवेशकों को एक ही मंच पर अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की जा रही है, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लगभग 180 सरकारी सेवाओं को सरल बनाने और कई विभागों को एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा. इससे उद्योगों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सेवाएं तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से मिल सकेंगी.
मुख्य सचिव ने दिए समन्वय के निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने, डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों से राज्य में निवेश बढ़ेगा और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा, बैठक में गृह, विधि, सामान्य प्रशासन, उद्योग, नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण, वाणिज्यिक कर, पर्यटन एवं संस्कृति समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. सभी विभागों ने प्रस्तावित सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय की हाई लेवल समीक्षा बैठक, AI, डिजिटल सेवाओं और इंटरनेट विस्तार पर सरकार का बड़ा रोडमैप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
