CG News: वीबी जी रामजी योजना लागू, छत्तीसगढ़ में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन हुई

CG News: वीबी जी रामजी योजना लागू, छत्तीसगढ़ में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन हुई

CG News: वीबी जी रामजी योजना लागू, छत्तीसगढ़ में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन हुई

CG News: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी रामजी योजना लागू होने के साथ ही ग्रामीण श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ मिलना शुरू हो गया है. नई व्यवस्था के तहत अब अकुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी. यह नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है.

अब हर दिन मिलेंगे 300 रुपये

नई मजदूरी दर लागू होने के बाद पहले मिलने वाले 261 रुपये की तुलना में श्रमिकों को प्रतिदिन 39 रुपये अधिक मिलेंगे. इससे ग्रामीण परिवारों की आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है, योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा तय समय सीमा में मजदूरी भुगतान, डिजिटल जॉब कार्ड, बेरोजगारी भत्ता और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं.

Cg:वीबी जीरामजी छत्तीसगढ़ में लागू, पहले ही दिन मजदूरों को मिली बड़ी सौगात,  बढ़ी मजदूरी दर, जानें - Cg: Vb Jiramji Scheme Implemented In Chhattisgarh -  Amar Ujala Hindi News Live

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

इस योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई, ग्रामीण सड़क निर्माण, पौधरोपण और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर भी विशेष ध्यान रहेगा, गांवों में किए जाने वाले विकास कार्यों की योजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाएगी. इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्यों का चयन होगा और ग्रामीणों की भागीदारी भी बढ़ेगी.

शुरुआत के साथ ही मिला सकारात्मक प्रतिसाद

योजना लागू होने के बाद विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई. बढ़ी हुई मजदूरी और अतिरिक्त रोजगार की व्यवस्था को लेकर श्रमिकों ने खुशी जताई और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 2 जुलाई को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड की ग्राम पंचायत गंडईखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश और केंद्र सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव की बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर मंथन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें