CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडवानी सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि
CG News: पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. रायपुर एम्स पहुंचकर उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर पहुंचे. यहां उन्होंने डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख की इस घड़ी में सांत्वना भी दी.
![]()
छत्तीसगढ़ ने खोई सांस्कृतिक धरोहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला साधना और विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई. उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया. उनके निधन को मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

दुनियाभर में अमर रहेगी विरासत
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई की कला, समर्पण और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे. पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान भारतीय लोककला के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने महान लोकगायिका को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री साय, मंत्रियों संग किया पौधारोपण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
