CG News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री साय, मंत्रियों संग किया पौधारोपण

CG News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री साय, मंत्रियों संग किया पौधारोपण

CG News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री साय, मंत्रियों संग किया पौधारोपण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर जनभागीदारी और हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

चिंतन शिविर में हुआ पौधारोपण

नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान, यानी आईआईएम परिसर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पौधा लगाया. उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक और सामाजिक प्रयास है. यह अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है.

प्रदेशवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी के जरिए पर्यावरण संरक्षण को लगातार बढ़ावा दे रही है. हरित और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके.

यह भी पढ़ें : CG News: चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन योगाभ्यास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें