Rewa News: रीवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सगरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए. इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.
दाखिला कराकर लौट रहे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, सगरा थाना क्षेत्र के मझगवां में रविवार दोपहर यह हादसा हुआ. लौवा कोठार निवासी आर्यन पटेल, आयुष सेन और सोनू बुनकर मझगवां स्कूल में एक बच्चे का दाखिला कराने गए थे. काम पूरा करने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे.
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
वापसी के दौरान मझगवां के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्यन पटेल और आयुष सेन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सोनू बुनकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वीडियो के आधार पर जांच
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है, इस हादसे के बाद दोनों मृतक युवकों के परिवारों में गहरा शोक है. घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अंडरब्रिज निर्माण बना मुसीबत, बारिश के बाद कई घरों में घुसा पानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
