Sidhi News: सीधी में अंडरब्रिज निर्माण बना मुसीबत, बारिश के बाद कई घरों में घुसा पानी

Sidhi News: सीधी में अंडरब्रिज निर्माण बना मुसीबत, बारिश के बाद कई घरों में घुसा पानी

Sidhi News: सीधी में अंडरब्रिज निर्माण बना मुसीबत, बारिश के बाद कई घरों में घुसा पानी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में तेज बारिश के बाद अंडरब्रिज निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया. जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई घरों में पानी भर गया. पूरी रात ग्रामीण पानी निकालते रहे, जबकि घरों में रखा सामान भी खराब हो गया.

कई घरों में घुसा बारिश का पानी

मामला कुसमी तहसील के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित भदौरा गांव का है. शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद करीब आठ परिवारों के घरों में पानी भर गया. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरी रात बाल्टियों और बर्तनों की मदद से घरों से पानी बाहर निकाला. इस दौरान अनाज और घरेलू सामान भी भीगने से लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ.

अंडरब्रिज निर्माण के समय जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं की गई।

ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर लगाए आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई. इसी वजह से बारिश का पानी सीधे बस्ती में पहुंच गया. लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन समय रहते समाधान नहीं किया गया.

SDM ने मौके पर पहुंचकर कराई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद कुसमी एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन मौके पर भेजी. जल निकासी का रास्ता बनाकर जमा पानी निकालने की व्यवस्था कराई गई. साथ ही रेलवे अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने.

अधूरा पहुंच मार्ग भी बना परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि शंकरपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाला पहुंच मार्ग अभी भी अधूरा है. बारिश के दौरान सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अंडरब्रिज निर्माण की तकनीकी खामियों को दूर करने, बेहतर जल निकासी व्यवस्था बनाने और अधूरी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो हर बारिश में लोगों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें :  MP News: जीतू पटवारी को 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, वीर भारत न्यास ने मांगी सार्वजनिक माफी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें