MP News: सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, साइकिल यात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

MP News: सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, साइकिल यात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

MP News: सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, साइकिल यात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को साइकिल यात्रा करते हुए सीहोर पहुंचे. यहां उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला. साथ ही कांग्रेस के नए अभियान का भी ऐलान किया.

सीहोर में हुआ जोरदार स्वागत

सुबह करीब 9:50 बजे सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद करना और जनसरोकार के मुद्दों को उठाना बताया गया, सीहोर पहुंचने के बाद जीतू पटवारी ने प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की.

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मंदिर से निकलने के बाद पटवारी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार है और सरकार गंभीर मामलों पर जवाब देने से बच रही है. उन्होंने अयोध्या में कथित जमीन और चढ़ावा से जुड़े मामलों तथा महाकाल लोक से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा.

कांग्रेस के नए अभियान का ऐलान

जीतू पटवारी ने बताया कि 14 और 15 तारीख को कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में नए अभियान की शुरुआत करेगी. उनके अनुसार, यह अभियान नई सोच और राहुल गांधी के विजन पर आधारित होगा. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य हर बच्चे के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है.

दतिया को लेकर किया बड़ा दावा

पटवारी ने दतिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में दतिया से कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. वहीं, उनकी साइकिल यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें